फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बास्केटबाल में किया खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। 23वीं अंडर-18 राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में हुई। इसमें प्रदेश के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल और दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि कहा कि इस राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एक ओर जहां बास्केटबॉल के खेल ने उत्तराखंड का नाम भारत के पटल पर रोशन किया हैं, वहीं राष्ट्रीय खेलों में भी बास्केटबाल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
विज्ञापन

हरिद्वार बास्केटबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित नैयर और सचिव संजय चौहान ने कहा कि भारत सरकार की खेल नीतियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। खिलाड़ियों को हर संभव सकारात्मक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय सहगल, उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल, ऋषि सचदेवा, गुलशन अदलखा, अश्वनी खुराना, प्रकाश केसवानी, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र भट्ट, अंकुश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें