फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने उत्तराखंड को दी 88 करोड़ यूनिट बिजली: पीयूष गोयल

Wed, 08 Feb 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हरीश रावत राज्य में जिस बिजली आपूर्ति को अपनी सरकार का चमत्कार बता रहे हैं वह केंद्र सरकार की देन है। केंद्र ने राज्य को 88 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों का पिछला ऋण माफ करने, भविष्य में बिना ब्याज के ऋण देने और सिंचाई के लिए मुफ्त में पंप लगाकर देने की भी घोषणा की। साथ ही लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने की भी बात कही।

मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के समर्थन में आयोजित रोड शो के बाद बीटी गंज में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में पूरे समय बिजली मिलती है तो वह केंद्र के सहयोग के कारण है। व्यापारियों के लिए वायुमंडल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत बोर्ड का गठन कर व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कदम उठाए जाएंगे। केंद्र का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करने की है। इसके लिए वह किसानों को बिना ब्याज का ऋण और सिंचाई के लिए पुराने पंपों की जगह नए पंप मुफ्त में लगाकर देगी।
विज्ञापन

किसान, एसएमएस से बंद कर सकेगा सिंचाई

Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्र किसानों को जो सिंचाई पंप मुफ्त में देने जा रही है उसमें फ्लो मीटर लगा होगा। यह मीटर मोबाइल से कनेक्टेड होगा। इससे किसान को बैठे एसएमएस पर सिंचाई की जानकारी मिलेगी और दे भी सकता है। इतना ही नहीं किसान एक एसएमएस के जरिए घर बैठे पंप से सिंचाई बंद कर सकेगा। कई राज्य में इसे शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में सरकार बनती है तो यहां भी इसे लागू किया जाएगा।

प्रतिदिन बेचे जा रही 10 लाख एलईडी
कांग्रेस और भाजपा की सरकार में अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस एलईडी को कांग्रेस सरकार 310 रुपये में खरीदती थी, उसी बल्ब को केंद्र सरकार ने 38 रुपये में खरीदा है। पहले कांग्रेस सरकार एक साल में छह लाख एलईडी बल्ब बेचती थी, अब केंद्र प्रतिदिन 10 लाख बल्ब बेच रही है। अभी तक देश में 20 करोड़ 70 लाख 50 हजार बल्ब बेचे जा चुके हैं। जबकि उत्तराखंड में 34 लाख 58 हजार 126 बल्ब और रुड़की में एक लाख 85 हजार बल्ब बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें