भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो लोग भाजपा को मुसलमान विरोधी बताते हैं, उसी पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुसलमान शाहनवाज हुसैन को 32 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनाया था। उस समय यह देश के मुसलमानों के लिए गर्व की बात रही।
मंगलवार को चुड़ियाला तिराहे पर भाजपा प्रत्याशी सुबोध राकेश की चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस मुसलमान को केवल वोट के लिए गुमराह करती है, जबकि असल में देश के मुसलमान 60 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस की वजह से गरीब एवं पिछड़े है।
कांग्रेस ने ही भागलपुर (बिहार) में मुस्लिमों पर गोलियां बरसाकर उनकी जमीनों पर कब्जा कर गोभी की फसल उगवाई थी।
कहा, मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रही है कांग्रेस
शहनवाज हुसैन
हुसैन ने कहा नोटबंदी से मुसलमानों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं जारी की हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार इन योजनाओं का लाभ नहीं देने के लिए राजनीति कर रही है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इन सभी योजनाओं को पैसा ठिकाने लगा दिया है। लेकिन, इस बार मुसलमान एवं प्रदेश की जनता रावत को करार जवाब देगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को जिताने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, डॉ. राकेश, बाबू अली, सत्तार, मनोज आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में कमल ही सीएम का चेहरा: शाहनवाज
शाहनवाज हुसैन
- फोटो : AmarUjala
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस मुक्त एवं भाजपा युक्त प्रदेश बनने जा रहा है। प्रदेश में फिलहाल कमल ही सीएम का चेहरा है।
रुड़की रोड स्थित एक होटल में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड की लुटिया डुबो दी है। विकास पोस्टरों तक सीमित रह गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में सीएम पद के लिए कई योग्य चेहरे हैं, लेकिन फिलहाल कमल चेहरा है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। प्रदेश का भरपूर विकास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं सपा का गठबंधन यूपी के लोगों को नापसंद है। इस अवसर पर कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।