डीडीहाट में किया यात्रियों का स्वागत
आदि कैलाश यात्रा के पांचवें दल के यात्रियों का वापसी में पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रियों ने निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की। बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन हुए। साथ ही कालापानी में पौध रोपण भी किया। यात्री लखनऊ से रमेश अग्रवाल, कर्नाटक से मंजू बाला, ललिता, शिवानंद खुल्बे आदि कैलाश के दर्शन से गदगद नजर आए। स्वागत करने वालों में बलवंत सिंह, उमा दिगारी, शेर सिंह, हर सिंह, संदीप, ललित, बलवंत, गजेंद्र शामिल रहे।
सातवें दल के 34 यात्री सोमवार को पहुंचेंगे पिथौरागढ़
केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के 34 यात्री सोमवार की शाम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। निगम के नैनीताल के प्रबंधक ललित मोहन तिवारी ने बताया कि दल में 14 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 14 यात्री केरल के हैं। बंगाल से नौ, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से चार-चार, जम्मू से एक और बिहार से दो यात्री शामिल हैं।