बागेश्वर निवासी दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे चारों
तल्ला बिलौना निवासी पंकज कुमार की शादी 27 मई को होनी है। इसलिए पंकज के चारों दोस्त उसकी शादी में शामिल होने बागेश्वर आए थे। घटना से शादी की खुशी में खलल पड़ गया है। पंकज के साथ ही दिल्ली से आए अक्षय, खुशाल, राहुल बेहद दुखी हैं।
हर साल होती हैं नदी में बहने की घटनाएं
जिले में सरयू और गोमती में बहने की घटना अक्सर सामने आती है। बरसात में खतरा और बढ़ जाता है। लगभग हर साल लोग बहाव की चपेट में आते हैं। नदी में बहे काफी कम लोगों की जान बच पाती है। इन दिनों नदी का जलस्तर कम है लेकिन तल्ला बिलौना के जिस स्थान पर प्रिंस डूबा, वहां काफी गहराई है।