फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: उत्तराखंड में पहली बार एम-3 मॉडल की ईवीएम से होगा मतदान

Sat, 09 Nov 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पिथौरागढ़ उपचुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर होगी नई ईवीएम
  • सुरक्षा और तकनीकी रूप से अपग्रेडेड है एम-3 ईवीएम
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पहली बार सुरक्षा व तकनीकी रूप से अपग्रेडेड एम-3 मॉडल की ईवीएम से मतदान होगा। पिथौरागढ़ उपचुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर नई ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा। लोक सभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड को एम-3 मॉडल की ईवीएम नहीं मिली थीं। जिससे एम-2 मॉडल की ईवीएम से चुनाव कराया गया था।

विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तकनीकी खराबी और सुरक्षा को देखते हुए ईवीएम में सुधार किया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए एम-3 ईवीएम भेज दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि 145 पोलिंग बूथों पर एम-3 ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

एम-3 ईवीएम में ये हैं खूबियां

- ऊंचाई से गिरने पर भी ईवीएम के टूटने का नहीं रहेगा खतरा।
- ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर डिस्प्ले से चल जाएगा पता।
- ईवीएम से छेड़छाड़ करने पर ईवीएम स्वत: ही हो जाएगी बंद।
- 64 से अधिक प्रत्याशियों के नाम और चिह्न की है जगह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें