फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिरूल से ब्रिकेट बनाने के लिए लगेगी सात यूनिट, गर्मियों में वनों की आग से निपटने जुटा विभाग

Tue, 22 Oct 2024 02:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उद्योग विभाग के सहयोग से प्रदेश में सात यूनिट स्थापित करने की योजना है। इसमें अल्मोड़ा में तीन, चंपावत दो, गढ़वाल और नरेंद्र नगर वन प्रभाग में एक-एक यूनिट की स्थापना की जाएगी।
 
विज्ञापन
पिरुल (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में वनों की आग से निपटने को वन महकमा कोशिश में जुटा है। इसके तहत एकत्र पिरूल से ब्रिकेट-पैलेट यूनिट की स्थापना को लेकर अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि निशांत वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में वनाधिकारियों ने बताया, उद्योग विभाग के सहयोग से प्रदेश में सात यूनिट स्थापित करने की योजना है। इसमें अल्मोड़ा में तीन, चंपावत दो, गढ़वाल और नरेंद्र नगर वन प्रभाग में एक-एक यूनिट की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत
विज्ञापन


ज्ञात हो, चीड़-पिरूल एकत्रीकरण एवं पिरूल आधारित यूनिटों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने निर्देश दिए हैं। इसमें प्रत्येक चीड़ आच्छादित क्षेत्रीय रेंज में एक ब्रिकेट यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया हुआ है। बैठक में वन संरक्षक आकाश वर्मा, कहकशा नसीम, डीपी बलूनी आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें