फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 16 की जा चुकी जान

Wed, 05 Jun 2019 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा केदार के दर्शन कर लौटे महाराष्ट्र के 70 सदस्यीय दल में शामिल एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि केदारनाथ से लौटते हुए महाराष्ट्र के 27 सदस्यीय यात्री दल ने गुप्तकाशी में कमरा लिया था। यहां, दल में शामिल आनंद रावत (70) , निवासी शिव मुद्रा सोसायटी, हीराबाड़ी पंचवटी थाना, नासिक ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की।

साथ के सदस्य  उन्हें स्थानीय एलोपैथिक चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रंजना आनंद राव ने बताया कि उसके पति का पहले से हार्ट का इलाज चल रहा था।  केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक 16 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें