फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे मां ने हरिद्वार में किया मां गंगा का 'अपमान', मच गया बवाल

Tue, 18 Oct 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
महिला संत राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार वह पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट आने को लेकर विवादों में फंस गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
रविवार की तड़के हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। गंगा में पॉलिथीन में दूध लेकर दुग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान जूते पहनकर गंगा घाट पर पहुंचने को लेकर राधे मां विवादों में आ गई। हालांकि उनके भक्तों ने यह कहकर सफाई दी कि जूते कपड़े के थे। 
विज्ञापन

3 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
राधे मां शनिवार को शहर से सटे सलेमपुर के पास हृदय विहार कालोनी में अपने अनुयायी मुकेश कुमार के यहां सत्संग में भाग लेने आई थी। 

4 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
रविवार की तड़के करीब चार बजे उन्होंने भक्तों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। भक्तों के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते हुए उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

5 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
हालांकि इस दौरान राधे मां के जूते पहनने और पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट पर आने पर विवाद भी हो गया। 
विज्ञापन

6 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने राधे मां और उनके अनुयायियों पर गंगा की मर्यादा के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

7 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
रामघाट पर हुई बैठक में अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि जूते पहनकर गंगा घाट पर जाना निंदनीय है। 
विज्ञापन

8 of 8
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
बैठक में अमर आत्रेय, संदीप श्रोत्रिय, शिवम, रॉबिन, ईशान, पुनीत, चिराग, आशु, मनीष, आशीष मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें