फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी की पारी की बदौलत जीती मुख्यमंत्री इलेवन

विज्ञापन
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में सीएम इलेविन और भाजयुमो इलेविन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में बल्लेबा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी पारी की बदौलत मुख्यमंत्री इलेवन ने भाजयुमो इलेवन को चार रन से हरा दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मुख्यमंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। कप्तान धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजस्वी सूर्या की कप्तानी वाली भाजयुमो इलेवन की टीम एक विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह के खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक व राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाना होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना और अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। इसमें खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी और भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भाजयुमो के पदाधिकारी व सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें