फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराक और कागजात के लिए भटके मरीज

Fri, 17 Jan 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को मरीज परेशान रहे। नर्सों के कार्य बहिष्कार से रोगियों को समय से खुराक मिलने की दिक्कत रही है।
विज्ञापन


कागजात के लिए भटकते रहे लोग
इसके साथ ही सारे दफ्तर बंद थे जिसकी वजह से रोगियों के अस्पताल में कागजात नहीं बन पाए। लोग प्रमाण पत्र और दूसरे कागजात के लिए भटकते रहे। डाक एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर नहीं गई।

नर्सों के कार्य बहिष्कार के अलावा दून अस्पताल परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


इससे दून अस्पताल, कोरोनेशन, दून महिला चिकित्सालय के दफ्तर बंद रहे। इसकी वजह से रोगियों के इलाज से संबंधित कागजात नहीं बन पाए। सुबह और रात की शिफ्ट में नर्सों के कार्य बहिष्कार करने से मरीजों को दिक्कत हो रही है।

लोगों को पता नहीं था हड़ताल का
उनका कहना है कि समय से बेड की चादर नहीं बदलती, दवा की खुराक छूट जाती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फाइलें और कागजात एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर नहीं भेजी जा सकीं। इससे लोगों के काम अटक गए। अस्पतालों में मरीजों के प्रमाण पत्र नहीं बन पाए।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी और मेडिको लीगल केस से संबंधित कागजात लोगों को नहीं मिल पाए। मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की हड़ताल का लोगों को पता नहीं था। दून में इलाज करा चुके टिहरी, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों के लिए लोग कागजात के लिए बैठे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें