फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

Fri, 17 Jan 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीक एशिया के फर्जीवाड़े के बाद देहरादून में एक और मल्टीलेवल कंपनी लोगों को फांसने में लगी है।
विज्ञापन


मीशन देने का वादा
यह कंपनी मुख्यत: स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को ही अपना सदस्य बना रही है। छात्रों से 6000 रुपये लेकर सदस्यों की चेन बनाने की हिदायत दी जाती है। इसके एवज में कमीशन देने का वादा भी किया जाता है।

पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

झांसे में आई दो युवतियों ने कंपनी को पैसे दिए, लेकिन जब रकम नहीं मिली तो उन्हें धोखे का अहसास हुआ। दोनों ने मदद की आस में पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी से शिकायत की है। डीएवी पब्लिक स्कूल से इंटर पास रेखा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही उसे कुछ लोगों ने इस फ्रॉड में फंसाया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

वह एक स्कूल में काम कर प्रतिमाह 1300 रुपए कमा रही थी। रेखा के मुताबिक पिता घर छोड़कर जा चुके हैं, लिहाजा पांच छोटे भाई-बहनों का जिम्मा उस पर ही है। बताया कि कंपनी के लोगों ने उसे झांसे में लेकर 6000 रुपए जमा करवा लिए।

पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

कुछ समय बाद असलियत खुली तो उसने रकम लौटाने की मांग की तो उससे 1000 रुपए और मांगे गए। रेखा का कहना है कि उसने आगे किसी को सदस्य नहीं बनाया, लेकिन वह चाहती है कि कोई और छात्रा इस जाल में न आए।

पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

वहीं, भगत सिंह कॉलोनी निवासी इंदु ने बताया कि उसे भी झांसे में लेकर 7000 रुपए जमा करवाए गए। बताया कि दून के 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं इस कंपनी के जाल में फंसे हैं। दोनों ने पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी रमिंद्री मंद्रवाल से इसके लिए मदद मांगी।
विज्ञापन


पढ़ाई छोड़ो, पैसे कमाओ
दोनों छात्राओं ने मंद्रवाल को बताया कि कंपनी के सदस्य छात्रों को पढ़ाई छोड़ने के लिए कहते हैं। कंपनी की सभाओं में कोई छात्र पढ़ाई छोड़ने की बात कहता है तो तालियों के साथ उसका स्वागत किया जाता है। कहा जाता है कि चेन बनाकर पैसा कमाया जा सकता है तो पढ़ाई की क्या जरूरत?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें