फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में फिल्मों की शूटिंग से लोगों को मिल रहा काम

विज्ञापन
शूटिंग टीम के साथ स्थानीय युवा। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग इन दिनों मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों को फिल्म में काम करने का मौका भी मिल रहा है। मंगलवार को भट्टा गांव के साथ ही किताबघर, हाथी पांव रोड सहित विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग हुई। इससे गांव के लोगों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष रावत ने बताया कि गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए घर और खेत किराए पर लिए गए हैं। इससे लोगों को अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है। फिल्म के कुछ सीन दिलीप सिंह रावत, रोहित रावत के घर में फिल्माए गए। इस दौरान राकेश बडोनी कुल पुरोहित भी मौजूद रहे। फिल्म में अभिनेता साहिल आनंद, करन वादवानी, अमीन सिंह भाटिया, तेजिन दत्ता हैं। जबकि, फिल्म के प्रोड्यूसर गोविन्द वादवानी हैं। संवाद
विज्ञापन

---
अभिनेता बिंदू मसूरी दौरे पर
बॉलीवुड अभिनेता बिंदू मसूरी दौरे पर हैं। बिंदु शहर के गनहिल भी पहुंचे और प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी कमल भंडारी ने भी उनसे मुलाकात की और मसूरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें