पेंसन सबंधी सम्याओं को लेकर आराघर मॉडर्न कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक करते उत्तराखं
- फोटो : DEHRADUN
तीन माह के पेंशन का भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर पेयजल निगम के पेंशनर्स मुखर हो गए हैं। उन्होंने 15 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर 16 और 17 अगस्त को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसके बाद 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल और तालाबंदी शुरू कर दी जाएगी।
उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन की धर्मपुर आराघर स्थित काली मंदिर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पीएस असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से नियमित तौर पर पेंशन का भुगतान करने, एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ, पेंशन का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। मुख्यालय स्तर से पेंशनर्स के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो 16 और 17 तक निगम मुख्यालय मोहनी रोड पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ ही तालाबंदी शुरू कर दी जाएगी। बैठक में संरक्षक दिनेश भंडारी ने एसोसिएशन का नाम पेंशनर्स एसोसिएशन करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सेनि. अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार को संरक्षक, गौर सिंह को लेखा परीक्षक व अनिल अग्रवाल को सह संप्रेेक्षक के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान एसपी देवरा, पीके शुक्ला, मनमोहन सिंह, एमएस रावत, जीडी जोशी, आरके कांबोज, वीके शर्मा, एससी त्यागी आदि मौजूद रहे।