फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: जुलाई अंत तक जीवित प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं पेंशनर्स

Wed, 10 Jun 2020 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोषागार ने पहले जून अंत तक प्रमाणपत्र जमा करने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून कोषागार से पेंशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिन्होंने अभी तक कोषागार में अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया है, वह अब जुलाई अंत तक प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। इसके कारण जून की पेंशन मिलने में उन्हें कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दरअसल, इस बार मार्च में प्रमाणपत्र जमा करने थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण पेंशनर्स प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाए। प्रदेश सरकार ने भी पेंशनर्स को यह छूट दी थी कि वह जून तक अपना प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। फिलवक्त जून में भी काफी लोग प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाए हैं। फिलहाल प्रदेश सरकार ने अब इसकी समयसीमा बढ़ाकर जुलाई तक कर दी है।

इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वैल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि पेंशनर्स को जून की पेंशन भी अब निश्चित समय पर ही मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें