फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के निदेशक ने पद से दिया इस्तीफा, नौ अक्तूबर को संभाला था कार्यभार

Sun, 20 Oct 2024 07:45 PM IST
अलका त्यागी मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को छह साल छह महीने के बाद नियमित निदेशक मिला था। लेकिन पदभार संभालने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
प्रो. आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के नवनियुक्त निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा सचिव व संस्थान के बीओजी (बोर्ड ऑफ गर्वनेंस) उपाध्यक्ष डा. रंजीत कुमार सिन्हा को इस्तीफा सौंपा है।

विज्ञापन


प्रो. सक्सेना ने स्वास्थ्य को इस्तीफे का कारण बताया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को छह साल छह महीने के बाद नियमित निदेशक मिला था। लेकिन पदभार संभालने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संस्थान में तीन फरवरी 2018 से नियमित निदेशक नहीं था। तत्कालीन नियमित निदेशक प्रो. सत्य प्रकाश पांडे ने 23 जनवरी 2018 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

Uttarakhand: लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप छह राज्यों में शुमार हुई उत्तराखंड भाजपा, सफलता से कार्यकर्ता गदगद
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर उन्होंने तीन फरवरी 2018 को संस्थान छोड़ दिया था। इसके बाद लगातार संस्थान में प्रभारी निदेशकों ने दायित्व संभाला। बीते चार अक्तूबर को संस्थान को प्रो. आकाश सक्सेना के रूप में नया नियमित निदेशक मिला था। उन्होंने बीते नौ अक्तूबर को संस्थान पहुंच पदभार संभाला था। लेकिन अब उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। फिलहाल प्रभारी कुलसचिव एमके अग्रवाल निदेशक का प्रभार संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें