फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri: विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे थाने, बुजुर्ग ने महिला प्रधान से मांगी माफी, पैर छूने की तस्वीर वायरल

Fri, 15 May 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी,थलीसैंण(पौड़ी)

सार

ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में गए तो वहां बुजुर्ग ने पैर छूकर मांफी मांगी। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने पैर छूटकर महिला प्रधान से मांगी माफी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड के मरोड़ा गांव की महिला ग्राम प्रधान और गांव के एक बुजुर्ग के बीच हुए विवाद का मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाना थलीसैंण में बुलाया, जहां समझौते के दौरान बुजुर्ग के महिला प्रधान के पैर छूने की तस्वीर और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला बीते बुधवार देर शाम का है। ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। प्रधान का यह भी आरोप है कि बुजुर्ग ने उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने चुनावी रंजिश के चलते दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए थलीसैंण थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Rishikesh: पीएम मोदी की अपील से प्रभावित हुई युवती, शादी में लाखों के जेवर छोड़ कर दी ऐसी डिमांड, हो रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस बुजुर्ग के घर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बातचीत के दौरान बुजुर्ग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए महिला प्रधान से माफी मांगी और उनके पैर छू लिए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें