फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, महिला समेत दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 15 May 2026 07:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

तुंगनाथ से दो किलोमीटर आगे चंद्रशिला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक व एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


चोपता चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि दोपहर को घटना की जानकारी मिलने पर आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीमों के साथ काॅस्टेबल कुलदीप सिंह व होमगार्ड के जवान कुंवर सिंह व विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और दोनो घायलों को चोपता लाए।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौंदी पुल के पास कई दुकानों में घुसा पानी और मलबा
विज्ञापन


यहां आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया। डा. विवेक ने बताया कि वेदांत (19) निवासी आवास विकास कालोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश व महिला शैल राजपूत (35) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला के सर में चाेटें आई हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें