फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के लिए पगलाया मरीज, पहले गर्दन काटी फिर तुड़वाई टांग

Sun, 21 Aug 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आत्महत्या करने पर उतारू एक युवक ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज टीचिंग अस्पताल कर्मियों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


अपनी गर्दन काटने का प्रयास कर चुके युवक ने भागने की कोशिश में अपना पैर भी तुड़वा लिया। बावजूद इसके उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की, जिसके चलते उसे बेड पर बांधना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 25 वर्षीय एक युवक को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने बताया कि उसने आत्महत्या के इरादे से अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया था। उसकी सांस की नली का कुछ हिस्सा भी कट गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्टाफ ने मरीज को बेड से बांधा

- फोटो : Getty Images
वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डा. आलोक जैन और डा. पीयूष त्रिपाठी ने उसका ऑपरेशन किया। सुबह होश में आते ही युवक बेड से उठा और भागने की कोशिश करने लगा।

अस्पताल कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हड़बड़ाहट में भागा। इसी दौरान वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास दीवार पर टकराकर गिर गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

प्लास्टर चढ़ाने के बाद उसे दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया गया। कुछ देर बाद उसने दोबारा भागने का प्रयास किया। इस पर स्टाफ ने उसे बेड से बांध दिया।

चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि युवक कुछ भी ठीक से नहीं बता रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसको स्टाफ की निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें