फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बना पासपोर्ट तो ये मौका हाथ से जाने दीजिए

Fri, 15 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा 23 जुलाई को दून में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अप्वाइंटमेंट 19 जुलाई को शाम चार बजे से आनलाइन मिलेंगे। अधिकतम 450 अप्वाइटमेंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि आवेदकों को फ्रेश और री इश्यू श्रेणी के अंतर्गत आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को हाथीबड़कलां (देहरादून) स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचने से पूर्व अप्वाइटमेंट लेना होगा। आवेदक इसके लिए Passport india की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन करें। बताए गए आप्शन के मुताबिक, आनलाइन आवेदन कीजिए। सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम या इंटरनेट बैंकिंग से जमा करें।

वेबसाइट पर उपलब्ध स्टेट बैंक आफ इंडिया के चालान द्वारा भी फीस का भुगतान कर सकते हैं। आनलाइन फीस का भुगतान कर बताए गए समय पर अप्वाइंटमेंट और फीस की रसीद लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कलां पहुंचना होगा। पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, आनलाइन होल्ड आवेदनों और वॉक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र स्वीकार और संशोधित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी फीस:
वयस्क - 1500 रुपये
अवयस्क -1000 रुपये

किसी भी तरह की पूछताछ के टोल फ्री नंबर-18002581800 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें