I- देहरादून से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण डिपो की 29 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन ठप
विज्ञापन
I
I- दिल्ली रूट पर संचालित पूरे प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशानI
Iदिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी तब बढ़ गई जब उनको ग्रामीण डिपो से समय पर बसें ही नहीं मिली। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है।I
I
I
Iशनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की पॉलिशी लागू होने के बाद उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली 194 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। इसमें देहरादून के ग्रामीण डिपो कुल 29 बसें शामिल हैं। ग्रामीण डिपो की एक साथ इतनी अधिक बसों का संचालन रुकने से रविवार को देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को घंटों तक दिल्ली जाने वाली बसें नहीं मिली। यात्रियों के मुताबिक डिपो में दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या काफी कम हो गई है। ऐसे में जो भी बस दिल्ली के रूट के लिए लगाई जाती है। उसमें तुरंत यात्री सवार हो जाते हैं। इसकी वजह से बसों में जगह ही नहीं मिल रही है। हालांकि ग्रामीण डिपो की ओर से लोकल रूट पर चलने वाली बीएस-6 की 5 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। जबकि दिल्ली रूट के संचालन से बाहर हुई सभी 29 बसों को लोकल रूटों पर भेजा जा रहा है। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग डिपो से लोकल रूटों पर चलने वाली बीएस-6 बसों को दिल्ली के रूट पर भेजा जा रहा है। जबकि संचालन से बाहर हुई बसों को लोकल रूट पर भेजा जा रहा है।I