II
I
I
I
I
- डालनवाला थाने में आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
I
I मसूरी के हाथी पांव स्थित जमीन बेचने का झांसा देकर 80 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में डालनवाला थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
Iमामले में ब्रह्मावर्त स्नोडेन, ब्रह्मावर्त लंबी देहर एस्टेट्स और ब्रह्मावर्त होटल्स के अमल जैन और निदेशक मनोज सिंह ने एसएसपी कार्यालय को शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर ओम प्रकाश रघुवंशी व संजय गैरोला निवासी इंदर रोड डालनवाला देहरादून, अनीता रानी, अंकित मोहन अग्रवाल व श्रेय मोहन निवासी एमडीडीए कॉलोनी निरंजनपुर देहरादून, आलोक निवासी दो बच्ची रोड, राजेश्वर नगर फेस दो सहस्रधारा रोड देहरादून, कबीर मोहन अग्रवाल निवासी मोहाली पंजाब, नितिश मोहन अग्रवाल निवासी रूपतिका अपार्टमेंट कुलड़ी मसूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
Iएसएचओ मनोज मैनवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में कंपनी के निदेशक मनोज सिंह की मुलाकात नई दिल्ली के होटल में ओम प्रकाश रघुवंशी और उनके साथियों से हुई थी। ओम प्रकाश रघुवंशी ने मसूरी स्थित 110.15 एकड़ जमीन बेचने की डील की। सौदा 7.07 करोड़ रुपये में हो गया। एक करोड़ रुपये देने के बाद जब कंपनी ने संपत्ति का सीमांकन और स्वामित्व दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे।
I
Iजांच में यह भी सामने आया कि संबंधित संपत्ति का स्वामित्व पहले ही अन्य पक्ष को ट्रांसफर हो चुका था। तब रकम वापस मांगी। आरोप है कि ओम प्रकाश रघुवंशी ने धमकी दी कि अगर कानूनी कार्रवाई की गई, तो शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एसएचओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।I