फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शुद्ध जल के लिए सहभागिता जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के तत्वावधान में मंगलवार को जल शिक्षा व्याख्यानमाला शृंखला वाटर एजुकेशन लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इसके तहत वाटर क्वालिटि एंड सस्टेनिबिलिटी विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यूसर्क निदेशक प्रो. डॉ. अनीता रावत ने बताया कि यूसर्क जल संरक्षण, प्रबंधन, गुणवत्ता, विषय कार्यक्रमों को मासिक शृंखला के आधार पर आयोजित कर रहा है। इसके क्रम में वाटर क्वालिटी एंड सस्टेनिबिलिटी विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि राज्य के जल स्रोतों के संवर्धन व प्रबंधन के लिए सहभागिता के साथ काम करना होगा। वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल ने कहा कि यूसर्क पर्यावरण जल शिक्षा, तकनीक आधारित शिक्षा, शोध कार्यों को प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। तकनीकी सत्र में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड अलाइड साइंसेस डीआरडीओ भारत सरकार की पूर्व एडिशनल डायरेक्टर व वरिष्ठ वैज्ञानिक व सेव द एनवायरमेंट संस्था की अध्यक्ष डॉ. शिप्रा मिश्रा ने वाटर क्वालिटी पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. मंजू सुंदरियाल, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, उमेश चंद्र, ओम जोशी, राजदीप जंग समेत विशेषज्ञ व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें