फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे जाने लगे स्कूल तो अभिभावकों को मिली बढ़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कम़ होते मामलों के बीच एक बार फिर स्कूलों को खोल दिया गया है। स्कूलों में भी अब छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में बच्चों के स्कूल जाने से अभिभावकों को बढ़ी राहत मिली है। ऑनलाइन क्लास से छूटी लिखने और पढ़ने की आदत से अभिभावक चिंतित थे।
विज्ञापन

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बच्चों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। ऐसे में स्कूलों में अब छात्रों की भी संख्या बढ़ने लगी है। अभिभावकों का कहना है कि लंबे समय तक चली ऑनलाइन क्लास से बच्चों के लिखने और पढ़ने की आदत प्रभावित हो रही थी। स्कूल में बच्चों को पढ़ने के साथ लिखने का भी अभ्यास कराया जाता है। जाखन निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना के कम होते मामलों के बीच अब वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजने लगे हैं। कहा कि लंबे समय तक बच्चों की चली ऑनलाइन क्लास से लिखने और पढ़ने की आदत प्रभावित हो रही थी। ऐसे में स्कूल खुलने से बच्चों में लिखने और पढ़ने की आदत में भी सुधार होगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। हालांकि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन व्यवस्था से भी पढ़ाई जारी है। आने वाले दिनों में दिनों में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें