फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पेपर लीक मामला: पत्नी को नकल कराने के आरोपी को जमानत, 41 में से 19 आरोपियों की हो चुकी है बेल

Sat, 29 Oct 2022 08:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ ने राणा के घर से एक कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। ये सभी पेपर लीक से संबंधित थे। आरोप है कि संजय ने अपनी पत्नी सहित अन्य अभ्यर्थियों को पेपर लीक की कापी पीआरडी जवान मनोज जोशी से ले कर दी थी।
विज्ञापन
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में एक और आरोपी पूर्व पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को भी न्यायालय ने जमानत दे दी है। संजय राणा पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को परीक्षा से पहले लीक किया हुआ पेपर मुहैया कराया था। अब तक इस मामले में कुल 19 लोगों की जमानत हो चुकी है। 

विज्ञापन


आयोग में पीआरडी कर्मचारी रह चुके संजय राणा को एसटीएफ ने तीन सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने राणा के घर से एक कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। ये सभी पेपर लीक से संबंधित थे। आरोप है कि संजय ने अपनी पत्नी सहित अन्य अभ्यर्थियों को पेपर लीक की कापी पीआरडी जवान मनोज जोशी से ले कर दी थी।

ये भी पढ़ें...Roorkee Breaking: नकली एंटीबायोटक, मल्टीविटामिन दवाएं बना रही फैक्ट्री पर छापा, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला जज चतुर्थ आशुतोष मिश्रा अदालत ने संजय राणा को एक लाख के निजी मुचलके और देश न छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। राणा समेत कई आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और विश्वास का आपराधिक हनन की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। अब तक इस मामले मे 19 आरोपियों को न्यायालय ने जमानत दे दी है, जबकि, 22 आरोपी अभी जेल में बंद हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें