यही नहीं खाता खोलने के लिए फर्जी तरीके से प्रस्ताव भी पास किया हुआ है। उन्हाेंने बताया कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द होने से रोकने के लिए अखाड़ा के श्रीमहंत रेशम सिंह ने कुरुक्षेत्र के सिविल कोर्ट में अपील दायर करते हुए बैंकों खातों से रुपये निकालने पर रोक लगाने की मांग की।
अपील पर सुनवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के सिविल जज ने पांच मार्च को आदेश देते हुए 12 बैंक खातों से रुपये निकालने पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि यदि इस अवधि में रुपये निकाले जाते है तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा।