हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में तीन लड़कियों का घर से भागकर शादी करना उनके परिवार पर भारी पड़ गया है। लड़कियों के इस कदम से नाराज लोगों ने उनके परिवार का बिरादरी से बहिष्कार कर दिया है। इसके लिए बाकायदा फरमान जारी किया गया है।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विधवा महिला की दो पुत्रियों और उसकी एक भतीजी ने पिछले दिनों गैर बिरादरी में अपने प्रेमियों से शादी कर ली। दो युवक कस्बा निवासी हैं, जबकि एक युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है।
युवतियों की गैर बिरादरी में शादी की बात बिरादरी के लोगों को भी मालूम हो गई। मामले को लेकर सोमवार की रात बिरादरी के लोगों ने एक पंचायत आयोजित की। पंचायत में मौजूद लोगों ने महिला और देवर को इस शादी का जिम्मेदार माना।