फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ियां, अंगूठी और पर्स ले गए नेताजी

Thu, 12 Jun 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़ियां, लेडीज पर्स, फ्रॉक के अलावा और भी बहुत कुछ है, लेकिन मिलेगा वर्णमाला के अनुसार ही।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिन्ह
यह किसी लेडीज स्टोरी के सामान की लिस्ट नहीं, बल्कि निर्वाचन आयोग से पंचायत प्रत्याशियों को बांटे गए निशान की फेहरिस्त है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे।

लेडीज सामान के साथ घरेलू इस्तेमाल की कई वस्तुएं भी दावेदारों को मिलीं। हालांकि प्रत्याशियों का ज्यादा जोर ‘उगता सूरज’ और ‘कप-प्लेट’ पाने पर रहा।

बुधवार को क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

वर्णमाला के अनुसार ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुए। ऐसे में जिस प्रत्याशी को जो चिन्ह मिला, उसने उसे ही बेहतर बताया।

प्रधान में किसी को घोसला, किसी के हाथ कड़ाही
ग्राम प्रधान के लिए चूड़ियां, छत का पंखा, टमाटर, आइस्क्रीम, गेंद, इमली, चिड़िया का घोसला, चकला-बेलन, कड़ाही, कटहल, मोटरसाइकिल, इमली, घंटी, कार, कैमरा आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत में ग्लास और टोप भी मिला
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव चिन्ह कांच का गिलास, कांटा, लेडीज पर्स, टोप, लेटर बॉक्स, लौकी, पतंग, बिजली का हीटर आदि है।

आम, ओखली, नल, अंगूर, बल्ला, गैस सिलेंडर, बैगन, घड़ा, ब्लैक बोर्ड, चप्पल, शंख, सुराही, तरबूजा, डमरू आदि मिले।

जिला पंचायत में कुल्हाड़ी, कैंची भी बंटे
बुधवार को केवल चकराता और विकासनगर ब्लॉक के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

चकराता में जिला पंचायत सीट के लिए उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, खजूर का पेड़, गमला चुनाव चिन्ह का प्रत्याशियों को आवंटन किया गया।
विज्ञापन


दो दिन बाद भी नहीं पता कितने मैदान में
पंचायत चुनाव में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। बाकायदा कंट्रोल रूम और जिला निर्वाचन अधिकारी, सीडीओ और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भी चुनाव तैयारी में जुटे हैं।

फिर भी प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के दो दिन बाद भी न सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, न सीडीओ और कंट्रोल रूप के पास कुल प्रत्याशियों की जानकारी है।

कोई भी बताने में सक्षम नहीं कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान की सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें