फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड नगर पंचायतों में बढ़े 502 वार्ड

Wed, 18 Dec 2013 01:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हुए परिसीमन में नगर पंचायतों में 502 वार्ड बढ़ गए। इसके साथ ही 38 ग्राम पंचायतों का भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


नगर पंचायतों में पहले 3281 वार्ड थे और अब इनकी संख्या 3783 हो गई है। नए परिसीमन पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा।

आपत्तियों पर सुनवाई शुक्रवार को
जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने बताया कि नए परिसीमन के लिहाज से ग्राम पंचायतों और वार्डों की सूची का प्रदर्शन मंगलवार को किया गया।

बुधवार और बृहस्पतिवार को इस सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। शुक्रवार को आपत्तियों पर सुनवाई होगी फिर 22 दिसंबर को संशोधित सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 23 दिसंबर को इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन जनवरी तक चलेगा परिसीमन
सूची भेजने के बाद क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए परिसीमन का कार्य शुरु होगा। यह कार्य तीन जनवरी तक चलेगा। सात जनवरी को क्षेत्रों के आरक्षण का कार्य फाइनल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर 3281 वार्ड थे। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया। इसमें वार्डों और ग्राम पंचायतों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें