फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकेंगे पंचायत प्रतिनिधि, ऐसा किया तो चली जाएगी कुर्सी

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में संशोधन करने की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में चुने गए प्रतिनिधि एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकेंगे।

विज्ञापन


साथ ही लगातार तीन बैठकों से गायब रहने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को अयोग्य मानते हुए पद से हटाया जा सकेगा। पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। 

उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 में अभी तक यह स्पष्ट प्रावधान नहीं था कि पंचायत प्रतिनिधि एक साथ दो पदों पर रह सकता है या नहीं, जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों के एक से अधिक पदों पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति थी। इसे देखते हुए पंचायतीराज विभाग ने अधिनियम में संशोधन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य किसी अन्य पद पर निर्वाचित होते हैं तो वे एक साथ दो पद पर नहीं रह सकते हैं।

इसके साथ ही लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले प्रतिनिधियों को अयोग्य मान कर पद से हटाया जाएगा। अधिनियम में अभी तक प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण स्पष्ट नहीं था। अब प्रावधान किया गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग की आबादी के अनुसार आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें