फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर पाक की दरगाह में पाकिस्तान से लेकर पहुंचे मोहब्बत का पैगाम

Sat, 10 Dec 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
विज्ञापन
उर्स में भाग लेने पहुंचे पाक जायरीन - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लाहौरी एक्सप्रेस पाक से भाईचारे का पैगाम लेकर पहुंची। पाकिस्तान से 148 जायरीनों का जत्था जैसे ही स्टेशन पर उतरा लोगों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पाक जायरीनों ने कहा कि वह यहां रुहानी सफर पर मोहब्बत के बंधन में बांधने आए हैं।
विज्ञापन


उसके बाद जायरीनों को छह बसों से कड़ी सुरक्षा के बीच कलियर शरीफ पहुंचाया गया। यह जायरीन उर्स की सभी रस्मों में हिस्सा लेंगे और 14 दिसंबर की रात अपने वतन को लौट जाएंगे।

पिरान कलियर के 748वें सालाना उर्स में जियारत के लिए पाकिस्तान से आए 148 जायरीनों का जत्था शुक्रवार को पिरान कलियर पहुंचा। लाहौरी एक्सप्रेस करीब छह घंटे देर से दोपहर 12 बजे रुड़की स्टेशन पहुंची। जायरीनों के स्टेशन पर उतरते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, शायर अफजल मंगलौरी, कांग्रेस नेता कहकशा समेत कई लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इससे पाक जायरीन गदगद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मुल्कों में हो मोहब्बतों का मुकाबला

पाक जायरीनों के कड़ी सुरक्षा में गेस्ट हाउस पहुंचाया। - फोटो : AmarUjala
जत्थे के लीडर नूर उल हसन ने कहा कि वह यहां रुहानी सफर पर आए हैं और मोहब्बत में बांधने आए हैं। उन्होंने दोनों मुल्कों के बीच भाईचारे पर जोर दिया। कहा कि हमें मोहब्बतों में एक-दूसरे का मुकाबला करना चाहिए। इसके बाद सभी जायरीनों को बसों से पिरान कलियर शरीफ स्थित साबरी गेस्ट हाउस ठहराया गया।

यहां जामा मस्जिद में जुमे की नमाज का समय पूरा होने के चलते उन्होंने गेस्ट हाउस में नमाज अदा की। 14 दिसंबर की शाम को सभी जायरीन अपने वतन को लौट जाएंगे। इस दौरान पाक जायरीन उर्स की खास रस्मों (छोटी रोशनी, बड़ी रोशनी, गुल शरीफ और गुसल शरीफ) में हिस्सा लेंगे। वापसी से एक दिन पूर्व साबिर पाक पर चादर और फूलपोशी करेंगे।

ट्रेन की लेटलतीफी ने अधिकारियों को थकाया
पाकिस्तानी जायरीनों की सुरक्षा के लिए अगुवाई कर रहे अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लाहौरी एक्सप्रेस की देरी ने खूब थकाया। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन सुबह 5.50 मिनट पर पहुंचनी थी। जिसके चलते सीओ रुड़की सहित तमाम पुलिसकर्मी सुबह से स्टेशन के बाहर तैनात खड़े रहे। दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन के पहुंचने पर उनका इंतजार समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें