फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यपाल को बदले जाने की चर्चा जोरों पर

Sun, 24 Apr 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पद्मनाभ आचार्य - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सूबे में जारी सियासी संकट के बीच एक बार फिर राज्यपाल को बदले जाने की चर्चाएं जोरों पर है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल की जगह नए राज्यपाल की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन


नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है और राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल को उनकी जगह नागालैंड भेजा जा सकता है।

पहले भी उठी है चर्चा
यह पहली बार नहीं है, जब उत्तराखंड की राजनीति में आए भूचाल के बाद राज्यपाल डॉ. पाल की जगह नए राज्यपाल की तैनाती की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही है। इससे पहले भी उनकी जगह कभी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह तो कभी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं उठ चुकी हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, चर्चा तो यहां तक रही कि राज्यपाल डॉ. पाल की जगह यूपी के राज्यपाल राम नाईक को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। लेकिन हर बार चर्चाएं सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रही। बहरहाल अब एक बार फिर डॉ. पाल की जगह पद्मनाभ आचार्य को नया राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं आम हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें