फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे में हुई बस-मैक्स भिड़ंत में एक और घायल व्यक्ति की मौत

Tue, 28 May 2019 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडोली में रविवार में हुई बस-मैक्स भिड़ंत में घायल एक और व्यक्ति की हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। अब तक इस दुर्घटना में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश व हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, राजस्व पुलिस देवप्रयाग ने दुर्घटना के आरोपी मैक्स चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार को लक्ष्मोली से लगभग एक किलोमीटर आगे बस और मैक्स की भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में मैक्स चालक सहित 19 लोग घायल हो गए थे। इनमें से सात सवारियां बस में बैठी थी। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। जबकि सात गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

तहसीलदार देवप्रयाग अवतार सिंह राणा ने बताया कि बस में सवार रघुनाथ सिंह (58) पुत्र कुंदन सिंह निवासी बिंदुला गिरगांव (पौड़ी) ने सोमवार को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मृत सोनी नौटियाल के बच्चों प्रियांशी व प्रिंस का ऐम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। जबकि उसका भाई भुवनेश हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के आईसीयू में भर्ती है। उन्होंने बताया कि मैक्स चालक रविंद्र सिंह निवासी ग्वाड़ (रुद्रप्रयाग) के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी हिंसरियाखाल में लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने व चोट पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें