रुड़की में नेशनल हाईवे के रेलवे ओवरब्रिज की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे प्रशासन ने एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से खतरे जैसी कोई बात नहीं होने पर राहत की सांस ली। थोड़ी देर पहले ही सीएम का काफिला ओवरब्रिज से गुजरा था। रुड़की-दिल्ली हाईवे पर डबल फाटक मोहनपुर गांव के पास रेलवे का ओवरब्रिज है। ओवरब्रिज से सारा ट्रैफिक गुजरता है।
सोमवार की शाम को किसी ने सूचना दी कि ओवरब्रिज की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे पुल गिर सकता है।
इस सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन जब ओवरब्रिज को मौके पर जाकर देखा गया तो एप्रोच रोड तो क्षतिग्रस्त मिली, लेकिन वह पुल के नीचे न होकर एप्रोच रोड पर ही क्षतिग्रस्त होनी पाई गई जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। यहां थोड़ी देर पहले ही सीएम हरीश रावत मोहनपुरा गांव में जलभराव की समस्या को देखने के लिए पहुंचे थे।