फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 18 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर दिए गए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिले में गैस वितरण की स्थिति अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी उपभोक्ताओं गैस वितरण किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 17959 सिलिंडरों का वितरण किया गया। इसके अलावा 407 व्यवसायिक उपभोक्तओं को गैस का वितरण किया गया। अब जिले में 36534 घरेलू गैस और 1671 व्यवसायिक सिलिंडरों का स्टॉक मौजूद है। हालांकि अभी भी जिले में बड़ी संख्या में व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को अब राहत है। डीएम सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिले में क्षेत्रवार क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। क्यूआरटी टीमों द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण से जुड़ी सभी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।I
विज्ञापन

Iगैस की समस्या हो तो इस नंबर पर करें कॉलI
Iजिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से अब तक एलपीजी आपूर्ति से संबंधित कुल 19 शिकायतें दर्ज की गई हैं। देहरादून स्थित जिला खाद्य पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में प्राप्त इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें