फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कमरे में मिला युवक का पांच दिन पुराना शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज-2 स्थित एक घर में युवक का करीब पांच दिन पुराना शव मिला है। युवक का नाम आकाश (27) बताया जा रहा है। पुलिस अब तक इसे संदिग्ध मौत मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आकाश का परिवार मूल रूप से टिहरी का रहने वाला है। करीब पांच दिन पूर्व युवक की मां और पिता गांव गए थे। वे आकाश को घर पर अकेला छोड़ गए थे। रविवार को जब कॉल किया तो फोन बंद था। काफी देर बाद भी फोन नहीं खुला तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद वह देहरादून के लिए निकले। देर रात घर पहुंचे तो देखा कि आकाश का कमरा अंदर से बंद है। कुछ देर खटखटाने के बाद जब जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा। आकाश बेड के पास पड़ा हुआ था। अंदर से बदबू भी आ रही थी।



परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ना शुरू हो गया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें