वह कपड़ों में डाई करने का काम करता है। जिसके दिल्ली में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। उक्त लड़की रविवार को पॉलीटेक्निक का पेपर देने कोटद्वार आई थी। जहां अभियुक्त उससे मिलने आया और उसे होटल में ले जाकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।
लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे अपना नाम विनोद बिष्ट बताया था। दोनों की दोस्ती करीब दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताता था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर असलम ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
युवती के कोटद्वार में रहने वाले रिश्तेदार ने विनोद सिंह बिष्ट उर्फ असलम के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर पीड़िता को शादी का झांसा देने, गलत नाम-पता बताने, अश्लील वीडियो बनाने और बलात्कार करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया है। जिस पर तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल (जिसमें पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई गई थी) को भी कब्जे में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। पीड़िता अभियुक्त की सच्चाई जानने के बाद से सदमे में है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज जाएगा।