फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में ग्रामीणों की हुई निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड ने रविवार को ग्राम पंचायत खुशहालपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। डॉक्टरों ने किडनी, पेट और दांत के रोगियों की जांच कर दवाइयां दीं। फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह आजाद ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर डाॅ. संजय गुप्ता, डॉ. ओजस नेहरा, डाॅ. गुलफाम, नवाब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




I31 थैना में भजन संध्याI

जौनसार बावर सांस्कृतिक संवर्धन समिति की बैठक रविवार को सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में हुई। 31 दिसंबर को थैना स्थित महासू देवता मंदिर में आयोजित होने वाली भजन संध्या की रूपरेखा तय की गई। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, चतर सिंह चौहान, सुभाष भाटी, भीमदत्त शर्मा, दिनेश भट्ट, सचिन वर्मा, दिनेश चौहान मौजूद रहे।





Iसमिति का कैलेंडर जारी कियाI

जौनसार बावर वंचित समाज उत्थान समिति की बैठक विकासनगर में सम्पन्न हुई। समिति ने 2024 का कैलेंडर जारी किया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष गोपाल वर्मा, मुना दास, अमीन, मान दास, जगदीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें