Iविभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटाI
क्षेत्र के विद्यालयों में लोक संस्कृति दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदालन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणी बडोनी को नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य कनक लता ने स्वर्गीय बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। राजकीय इंटर कालेज साहिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरुवा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समाल्टा, अस्टाड, उदपाल्टा, दातनु के साथ ही प्राथमिकता विद्यालय सकनी, अलसी, कनबुआ, किमोठा, ककाडी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सोनिया रानी, कविता नेगी, सरिता भट्ट, दीपशिखा नेगी, पारुल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर चकराता विकासखंड के जीआईसी सावड़ा में लोक संस्कृति दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हाऊं मांईये तेरे कुखी को पानी, ओटूए भेलिना गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष रामानंद, पदम सिंह, जेपी सिंह, उमराव सिंह ,सतीश कुमार, संदीप कुमार, महावीर आदि मौजूद रहे।