फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक के मुताबिक कैमरा ट्रैप और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने का आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने आदेश में कहा कि पहले गुलदार की पहचान की जाएगी। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास होगे। अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा कि गुलदार के हमले से क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त एवं प्रभागीय वनाधिकारी को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने एवं आवश्यकता होने पर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है। गुलदार को पकड़ने के सभी प्रयासों के बाद भी उसके पकड़े न जाने पर अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप एवं पीआईपी के माध्यम से गुलदार की निगरानी की जाए। यदि गुलदार को मारने की कार्रवाई की जाती है तो यह कार्रवाई विभागीय कार्मिक की ओर से की जाएगीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें