फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से फिर चलेगा ऑपरेशन ‘स्माइल’

Sat, 21 Feb 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लापता बच्चों की तलाश के लिए ऑपरेशन ‘स्माइल’ एक से 31 मार्च तक दोबारा चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए बच्चों से भीख मांगने वाले गिरोह पर विशेष निगाह रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


डीजीपी ने पिछले अभियान में एक गैंग से छह बच्चों को छुड़ाने वाली उत्तरकाशी पुलिस टीम को बीस हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया।

पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को डीजीपी ने ‘स्माइल’ की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन की कामयाबी पर टीमों की पीठ थपथपाई। नोडल अधिकारी ममता बोरा ने बताया कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक अभियान में 188 बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। इनमें अधिकतर की गुमशुदगी ही दर्ज नहीं थी।

सूबे से फिलहाल करीब 297 बच्चे लापता हैं। डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि  पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाकर ऑपरेशन सफल बनाया जाए। कई ऐसे गैंग भी सक्रिय हैं, जो बच्चों से भीख मंगवाते हैं। उन पर सख्ती की जरूरत है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी पुलिस ने सहारनपुर से छह बच्चे बरामद करने का सराहनीय काम किया। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अनिल रतूडी ने नोडल और टीम प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए। साल अंत में टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें