फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मामूली बारिश में ही दून में कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमामूली बारिश में ही दून में कई जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन

I

I
I

Iबरसात में आईएसबीटी, सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, आईटी पार्क सहित कई जगह जलमग्न दिखी सड़केंI

राजधानी में मात्र आठ एमएम की बारिश में ही कई जगहों पर जलभराव हो गया। इस दौरान सहारनपुर रोड, शिमला बाईपास रोड समेत कई मार्गों पर जाम की समस्या झेलनी पड़ी। इस दौरान नगर निगम के कंट्रोल रूम पर भी तीन-चार जगह जलभराव की शिकायतें आई। जहां टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


पिछले दो महीने से निगम प्रशासन जलभराव से निपटने की तैयारियों में लगा हुआ है। इसके लिए शहरभर में 112 से ज्यादा नाले-नालियों की सफाई कराई गई ताकि शहर में जलभराव ना हो। शनिवार दोपहर बाद बरसात शुरू हुई तो देखते ही देखते विभागों के दावों की पोल खुल गई। सहारनपुर रोड पर शिमला बाइपास के बाद आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास जलभराव हो गया। सड़क पानी में डूबी नजर आई। इसके अलावा बस अड्डे के पास पिटकुल के सामने सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गया। लोग सीवर लाइन से निकलते गंदे पानी से बचकर निकलते नजर आए। इसके अलावा फ्लाईओवर के पास पानी के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि बरसात रुकने के बाद बाद पानी निकल गया। इसके अलावा जोहडी रोड जाखन क्षेत्र में जलभराव नजर आया, सहस्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास, रायपुर इलाके में पुरानी गली के पास जलभराव नजर आया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। शहर में शनिवार को मात्र आठ एमएम बरसात हुई, जो सामान्य से नीचे है। इस बरसात में ही शहर में जलभराव होने लगा। ऐसे में यदि 15-20 एमएम बरसात हुई तो हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें