फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव: 84 निकायों में ही होंगे मतदान, आठ निकाय रहेंगे चुनाव प्रक्रिया से बाहर

Thu, 24 May 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निकाय चुनाव की राह भले ही खुल गई हो, लेकिन सभी निकायों में चुनाव नहीं कराए जाएंगे। सरकार ने 84 नगर निकायों में ही चुनाव कराने का निर्णय लिया है। आठ नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर रहेंगे।

विज्ञापन


हालांकि इनमें से तीन निकायों में चुनाव होते ही नहीं हैं। इन स्थितियों के बीच, नगर निगम रुड़की, नगर पालिका श्रीनगर और बाजपुर में चुनाव के लिए इंतजार करना पडे़गा। यहां दूसरे चरण में चुनाव कराए जाएंगे।

सरकार के पास एक विकल्प ये भी था कि वह कम से कम श्रीनगर और बाजपुर को भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कुछ समय इंतजार करती। मगर जल्द चुनाव कराने की तैयारी में जुटी सरकार ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा है। ऐसे में राज्य निर्माण के बाद ये पहला मौका होगा, जबकि इतनी संख्या में नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार अब जून आखिर में निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है, हालांकि वह अभी सरकार की ओर से सारी प्रक्रिया पूरी कर लेने की औपचारिक सूचना का इंतजार कर रहा है।

इसके बाद, वह अपनी ओर से चुनाव का नया कार्यक्रम सरकार को भेजेगा। सरकार यदि उस पर सहमत होती है, तो फिर चुनाव कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। सरकार चुनाव कार्यक्रम के हिसाब से अधिसूचना करेगी। इसके बाद, राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना होगी। जिलों में जिलाधिकारी अपने-अपने स्तर से भी अधिसूचना करेंगे।

 

विज्ञापन

dehradun nagar nigam
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम 27 मई तक चुनाव पूर्व की सारी प्रक्रिया पूरी कर देंगे। पेचीदगी नहीं आती, तो हम इससे पहले 12 मई को भी सारी प्रक्रिया पूरी करने की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे। आठ नगर निकायों को चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा जाएगा।
-मदन कौशिक, नगर विकास मंत्री, उत्तराखंड।

अब हम राज्य सरकार की ओर से परिसीमन और आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया के पूरा हो जाने की सूचना का इंतजार करेंगे। सरकार जैसे ही हमें सूचित करेगी, उसके बाद जल्द से जल्द हम चुनाव का कार्यक्रम तैयार कर लेंगे।
-सुवर्द्धन, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड।

कुछ इस तरह की है निकायों की कहानी

92
है कुल संख्या उत्तराखंड में स्थित नगर निकायों की

03
निकाय बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में नहीं होते चुनाव

38
नगर पंचायतों में कराए जाएंगे नगर निकाय के चुनाव

39
नगर पालिका परिषदों में ही आगे बढे़गी चुनाव प्रक्रिया

07
नगर निगमों से जुड़ी रहेगी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा

02
निकाय भतरौंजखान, सेलाकुई के गठन पर कानूनी पेंच

01
निकाय रुड़की के सीमा विस्तार पर हाईकोर्ट का है स्टे

04
मई 18 से निकायों में बोर्ड हैं भंग, प्रशासक हैं तैनात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें