फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्राः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 19 Jun 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के शुरू होने के डेढ़ माह बाद ही सही तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन बॉयोमेट्रिक पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


अब देश-विदेश से उत्तराखंड की चारों धामों की यात्रा करने वाले लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा-2014 के आरंभ से ही ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा की बात कही थी, जिससे उत्तराखंड के तीर्थों की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालु घर बैठे ही अग्रिम बुकिंग करा सकें।

मगर तकनीकी कारणों से लोगों को यात्रा से पहले यह सुविधा नहीं मिल पाई। इस साल की यात्रा शुरू हुए डेढ़ माह बीत चुके हैं, अब विभागीय स्तर पर लोगों की सुविधा के लिए ऑन लाइन यात्रा रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

यात्रा में श्रद्धालुओं की आमद हुई कम

हालांकि यात्रा का प्रथम चरण लगभग समाप्त होने को है, बीते कुछ दिनों से यात्रा में श्रद्धालुओं की आमद भी कम हो गई है, मगर सितंबर में शुरू होने वाली द्वितीय चरण की यात्रा पर आने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

बॉयोमेट्रिक पंजीकरण का जिम्मा संभालने वाली दक्षिण भारत की त्रिलोक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर प्रेमअनंत ने बताया कि बुधवार से बॉयोमेट्रिक पंजीकरण ऑन लाइन कर दिया गया है।

तीर्थयात्री कहीं से भी ऑन लाइन चारधाम यात्रा डॉट कॉम वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें इसके लिए चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में बने काउंटर पर नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

धीमी पड़ी यात्रा, अब आई याद

सरकार के जिस पर्यटन विभाग पर यात्रा का दारोमदार है, वही इसके सुचारू संचालन को लेकर गंभीर नहीं है।

विभाग द्वारा इस साल की चारधाम यात्रा शुरू होने से महीनों पहले दावा किया जा रहा था कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिए जाएंगे, मगर वह यात्रा शुरू होने पर भी लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं दे पाया।

यात्रा संचालित हुए डेढ़ माह बीत चुका है, मानसून के कारण यात्रा धीमी पड़ चुकी है, अब विभाग को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कराने की याद आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें