फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी हम ले आए 60 रुपये किलो प्याज!

Fri, 25 Oct 2013 09:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई में पिस रही जनता को प्याज के ‘आंसू’ से कुछ राहत की उम्मीद है। आज से निरंजनपुर मंडी में सस्ते प्याज का काउंटर लगेगा।
विज्ञापन


यहां से अधिकतम 60 रुपये प्रति किलो की दर से खुदरा में प्याज खरीदा जा सकेगा। काउंटर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। शुक्रवार को मंडी समिति में समिति पदाधिकारियों, थोक व्यापारियों और आढ़तियों की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगी।

पढें, ...जुर्म करने से पहले यहां मिलता है ‘दावतनामा’

उचित दर पर उपलब्ध होगा प्याज
प्याज की आवक मंडी में तकरीबन साढ़े चार सौ क्विंटल रही। बैठक की अध्यक्षता प्रभु लाल बहुगुणा ने की। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की तरफ से आम लोगों को प्याज उचित दर पर उपलब्ध कराए जाने संबंधी निर्देशों का हवाला दिया।
विज्ञापन


सभी व्यापारियों से रिटेल काउंटर लगाकर प्याज बेचे जाने की बात कही। अधिकांश व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई।

पढें, राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक, आईएमए में फर्जी भर्तियां

मंडी में खरीदारी के लिए पालीथिन के स्थान पर कपड़े और जूट के बैग लाने का भी आह्वान किया गया। बैठक में सचिव विजय थपलियाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी टीएन चौबे, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, व्यापारियों में सतपाल, संजय, सतीश, रवि चड्ढा, राजेश, कमल, राजपाल पयाल, कमल आहूजा, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

पढें, बोले 'दरोगा' कुलपति, जानते हो ना मेरी पहुंच!

राजस्थान में बारिश से खराब हुआ प्याज
यहां अभी कर्नाटक, राजस्थान, नासिक, इंदौर से प्याज आ रहा है। पीछे से ही बढ़ी हुई कीमतेें होने के चलते मंडी में आवक ऊंची कीमतों पर हो रही है। राजस्थान में अधिक बरसात की वजह से प्याज की फसल खराब हुई, जिसकी वजह से उत्पादन में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पढें, यादें शेषः मन्ना डे को मंच पर देख नहीं चढ़े मुकेश

प्रति व्यक्ति 10 किलो ही मिलेगा प्याज
बैठक में तय किया गया कि काउंटर से प्रत्येक व्यापारी अपनी फर्म से अधिकतम 10 किलो प्रति व्यक्ति ही प्याज उपलब्ध करा सकेगा। इससे अधिक प्याज किसी एक व्यक्ति को नहीं बेची जा सकेगी। ऐसा प्रत्येक ग्राहक को प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें