चीन और भारत के बीच बढ़ती तनानती को देखते हुए अब सरकार भी गंभीर हो गई है। सरकार ने फैसला लिया है कि जो थाना चीन के खिलाफ परफेक्ट प्लान बनाकर चीन सीमा पर काम करेगा उस थाने को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन की गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस महकमे को सेना, एसएसबी और आईटीबीपी से लगातार समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बेहतर प्रदर्शन वाले थाने को हर साल एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
उन्हाेंने डीजीपी को आनलाइन एफआईआर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस में 235 ड्राइवरों और एसडीआरएफ में 400 जवानों की भर्ती को अगले तीन साल में किश्तों को पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में सतपुली की घटना में पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश में थानों की परफार्मेंस के मुताबिक उनकी रैंकिंग करने के निर्देश दिए। रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाएं
उन्होंने पुलिस विभाग को साइबर अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने को तैयार रहने को कहा। परिवहन विभाग से मिलकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है।
सीएम ने पुलिस को नशे के अवैध धंधे पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में ड्राइवर के आवश्यक 235 पदों तथा एसडीआरएफ के 400 जवानों के पदों को अगले तीन वर्ष में चरणबद्ध प्रक्रिया से भरा जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी को इसके लिए पुलिस विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने बताया कि वर्ष 2017 में लूट और चोरी किए गए सामान की बरामदगी 45 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 16.4 प्रतिशत है। इसमें प्रदेश का देश में 5वां स्थान है। इसके साथ ही सजा का प्रतिशत 65 है।
राष्ट्रीय औसत 46.9 प्रतिशत है। देश में 6वां स्थान है। एसटीएफ एवं दून पुलिस द्वारा एटीएम क्लोनिंग की ठगी के 95 प्रकरणों में 35 लाख रुपये बैंकों के खातों में फ्र ीज करने के साथ 17 लाख रुपये का कैश बरामद किया गया। ऑपरेशन स्माइल के तहत 331 बच्चों की बरामदगी और एसआईटी द्वारा 774 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
13 नए थाने और 34 चौकियों का प्रस्ताव
demo
बैठक में बताया गया कि खुलासा प्रतिशत की दृष्टि में डकैती (100 प्रतिशत), लूट (84 प्रतिशत), गृह भेदन (54 प्रतिशत) और बलात्कार (99 प्रतिशत) के मामलों में प्रदेश की पुलिस की परफार्मेंस राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
हत्या के मामलों में खुलासा प्रतिशत 83 है, जो राष्ट्रीय औसत 86.2 प्रतिशत से कम है। बताया गया कि छह माह में नशे के धंधे में 583 आरोपियों को पकड़कर उनके करीब सवा पांच करोड़ के मादक पदार्थ बरामद हुए। अवैध शराब की तस्करी में 2860 लोगों को पकड़कर पांच करोड़ की शराब बरामदगी हुई। सीएम ने बलात्कार की घटनाओं को रोकने व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
13 नए थाने और 34 चौकियों का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने 13 नए थाने और 34 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव गृह डॉ. उमाकांत पंवार को निर्देश दिए कि पूर्व में जिन नए थानों चौकियों की सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, उन पर वित्त विभाग के साथ वार्ता कर कार्यवाही शुरू की जाए। पुलिस विभाग द्वारा आईआरबी द्वितीय तथा एसडीआरएफ के भवन की मांग पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में बजट आवंटन के लिए वित्त विभाग और गृह विभाग को बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वाहनों की कमी को भी शीघ्र दूर किया जाएगा।