फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी खिलाड़ी को हराकर 12 साल के आर्यन ने जीता गोल्ड

Tue, 08 Aug 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
aryan won gold medal
विज्ञापन
बैंकॉक के थोनपुरी विश्वविद्यालय थाइलैंड में तीसरी हीरोज ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग का गोल्ड काशीपुर, उत्तराखंड के 12 वर्षीय आर्यन खान ने जीता है। उन्होंने फाइनल में चीनी खिलाड़ी को 11-10 से पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं सीनियर वर्ग के 87 किलोग्राम भारवर्ग में आर्यन के कोच राकेश कुमार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में वह थाईलैंड के खिलाड़ी से 22 के मुकाबले 18 के अंतर से हार गए।

काशीपुर के मोहल्ला खालसा निवासी एडवोकेट मुजीर अहमद के बेटे आर्यन के जीतने की खबर मिलते ही शहर में कई जगह उनकी जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान हुई बातचीत में आर्यन ने बताया कि बचपन में मां नजमा खान ने उसे ताइक्वांडो खेलने के लिए प्रेरित किया था, तभी से उसका रुझान इस ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

माता पिता को दिया जीत का श्रेय

kashipur boy aryan
उसने स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच राकेश कुमार से प्रशिक्षण लिया था। आर्यन ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया है। भविष्य के बारे में पूछे जाने पर आर्यन ने कहा कि आगे भी वह बेहतर परिणाम के लिए कड़ी तैयारी जारी रखेगा और एक दिन ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड लेकर आएगा।

मालूम हो कि पांच अगस्त को बैकॉक में पांच अगस्त को हुई चैंपियनशिप में भारत की ओर से 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें