ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगेठी जानलेवा साबित हुई। चंबा के निकट हडम मल्ला गांव में अंगेठी के धुएं के घुटन से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी बेहोश हो गए। दोनों को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हडम मल्ला गांव में मजदूर किराए के मकान पर रहते थे। रविवार सुबह मकान मालिक ने किराएदारों के दरवाजे बंद देखे। इस पर उन्होंने अंदर सो रहे लोगों को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं आया।
किसी अनहोनी को भांपते हुए दरवाजे को तोड़ा गया, तो तीनों कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे।