फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रोज-रोज शराब पीने पर जताया एतराज, तो नाराज पति ने खुद को आग लगाकर खत्म कर ली जिंदगी

Sun, 30 Dec 2018 02:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शराब पीकर घर पहुंचे पति की आदत पर जब पत्नी ने एतराज जताया तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी गांव की पूर्व प्रधान थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना पटेलनगर कोतवाली के गांव हरभंजवाला की है। पुलिस ने बताया कि बीना देवी पूर्व प्रधान हैं।

उनके पति राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार देर रात खुद को आग लगा ली थी। उसमें वह 80 फीसदी तक जल चुके थे। शनिवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आईएसबीटी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। बीना देवी को पसंद नहीं था कि उसका पति शराब पीकर घर आए। बावजूद इसके राजेंद्र सिंह शुक्रवार रात शराब के नशे में घर पहुंच गया।

इस पर बीना ने एतराज जताया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही राजेंद्र सिंह अपने कमरे में चले गए। इसी बीच किसी समय उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल जांच में यही बात सामने आई है। फिर भी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें