फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की महाहड़ताल से कई राज्यों में हाहाकार

Thu, 30 Apr 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बस से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, मुरादाबाद, कानपुर, लखनऊ, रोहतक, बरेली या नैनीताल जाना है तो इरादा बदल दें, क्योंकि बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा पड़ोसी राज्यों की बसों के पहिये पूरी तरह से जाम रहेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे ‘रोड सेफ्टी बिल’ के खिलाफ ये एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। बृहस्पतिवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (इंटक), उत्तराखंड राज्य पथ परिवहन कर्मचारी यूनियन (सीटू), उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ (भामसं)  व उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है।

मसूरी भी नहीं जाएगी बसें
आज रोडवेज की बसें मसूरी भी नहीं जाएंगी। केवल टैक्सी संचालित होंगी। हर दिन दून से मसूरी लगभग 250 बसों के फेरे लगते हैं। इसमें हजारों की संख्या में लोकल लोग व पर्यटक मसूरी आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दून से दिल्ली लगाती हैं 400 फेरे

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें रोजाना दून से दिल्ली के करीब 400 फेरे लगाती हैं। जबकि यूपी परिवहन निगम की दून से दिल्ली प्रत्येक दिन 200 बसें संचालित होती हैं।

वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें शिमला, कानपुर, नैनीताल, बदायूं, लखनऊ, यमुनानगर, चंडीगढ़, रोहतक, अंबाला आदि जाती हैं। ऐसे ही इन राज्यों की परिवहन निगम की बसें भी उत्तराखंड के हरिद्वार और दून आती हैं।

...तो सीमाओं पर नहीं करेंगी प्रवेश
उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का कहना है कि अगर यूपी या कोई और राज्य की परिवहन निगम हड़ताल वापस लेती भी है तो उसे उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस संबंध में पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें